Dark Mode
  • Saturday, 04 April 2026
Unnao निवासी महिला को रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा 4 साल बाद पति से मिलाया

Unnao निवासी महिला को रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा 4 साल बाद पति से मिलाया

रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा इस वर्ष 12वी महिला को हाफ वे होम से उसके परिजनों से मिलवाया अभी तक 51 महिलाओ को उनके घर भेजा जा चूका है। आज रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा 4 साल पहले ग्राम रसूलपुर जिला उन्नाव से अपने परिवार से बिछड़ गई महिला को परिवार से मिलबाया। महिला को ग्वालियर के मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर मे 2020 मे भर्ती कराया गया था यहाँ उनका उपचार किया गया उसके उपरांत महिला को हाफ वे होम मे स्थानांतरित किया गया। हाफ वे होम मे महेन्द्र कुशवाह के द्वारा महिला की कॉउंसलिंग की गई एवं उनके परिवार का पता लगाया गया।

परिजनों मे महिला के पति से संपर्क किया गया तो उनके पति उनको ले जाने के लिए तैयार हो गई। तब आज महिला के परिजनों को रेडक्रॉस सोसाइटी मे बुला कर सुमन( परिवर्तित नाम ) को उनके पति राजू एवं उनके परिवार के सदस्यों को सुपर्द किया गया। इस मोके पर रेडक्रॉस सचिव नवल किशोर शुक्ला, विजय कुमार शर्मा, महेन्द्र कुशवाह, सुरेन्द्र कुशवाह, रिक्की रजक, नत्थू खान, इन्द्र सिंह राजे, आदि लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!