Dark Mode
Burj Khalifa से चार गुना ऊंचा पहाड़ प्रशांत महासागर में

Burj Khalifa से चार गुना ऊंचा पहाड़ प्रशांत महासागर में

कैलिफोर्निया। अमेरिका के समुद्री वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में डेढ़ हजार किलोमीटर की पर्वत श्रृंखला को खोजा है। इस पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा 3109 मीटर ऊंचाई का है। ग्रीक के ओलंपस पर्वत का आकार 2917 मीटर ऊंचा है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है। इसकी ऊंचाई 830 मीटर है। इससे चार गुना ज्यादा ऊंचाई है। प्रशांत महासागर में समुद्र के अंदर जो पर्वत श्रृंखला है। उसके एक भाग की ऊंचाई 3109 मीटर की है। जो सर्वाधिक है। मैपिंग कैलिफोर्निया शिमट ओशन इंस्टीट्यूट की टीम ने खोज की है।

टीम ने 28 दिन तक लगातार महासागर में जहाज के माध्यम से माप का काम पूरा किया है। इंस्टिट्यूट की कार्यकारी निदेशक ज्योतिका विरमानी के अनुसार ध्वनि तरंगें नीचे की ओर जाकर सतह से वापस ऊंचाई की ओर आती हैं। इसमें लगने वाले समय के आधार पर पर्वत की ऊंचाई को मापा गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!