Dark Mode
  • Tuesday, 20 October 2026
मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो: Poonam Pandey

मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो: Poonam Pandey

मुंबई। हाल ही में मशहूर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर के हिंदूफोबिया से जुड़े बयान का समर्थन करते हुए अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपनी राय व्यक्त की है। अभिनेत्री का कहना है कि लोग अक्सर उनकी बोल्ड इमेज और कपड़ों को देखकर हैरान होते हैं, खासकर जब वह मंदिर जाती हैं। लोग उनसे सवाल करते हैं कि बोल्ड कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेस मंदिर क्यों जाती है। पूनम पांडे ने पलटवार करते हुए पूछा, क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती? मैं कट्टर हिंदू हूं। मुझे हनुमान चालीसा आती है। मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर एकता कपूर अपने धर्म का पालन कर रही हैं, तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पूनम ने एकता कपूर के उस अनुभव का भी जिक्र किया, जिसमें एकता ने बताया था कि तिलक लगाने और गले में धागा पहनने पर लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते थे और यहां तक कि तांत्रिक भी कह देते थे।


पूनम पांडे ने देश में चल रहे विभिन्न प्रदर्शनों पर भी अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों और उनमें छात्रों व पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबरें चिंता का विषय हैं। उन्होंने इन घटनाओं में इंसानियत खोने और नफरत बढ़ने को भविष्य के लिए खतरनाक बताया। पूनम ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी मुद्दे पर विरोध करने से पहले यह समझने की अपील की कि वे किस बात का विरोध कर रहे हैं और उनकी वास्तविक मांग क्या है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा भी मांग रहे हैं, जो प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी और महत्व को न समझने का परिचायक है। उन्होंने इसे एक मजाक करार दिया।


एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस द्वारा 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए जाने पर भी पूनम ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इमरान खान को एक शानदार अभिनेता बताया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया, लेकिन साथ ही उनसे अनुरोध किया कि अगर वे अमेरिकी नागरिक हैं तो उन्हें देश के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। पूनम ने यह भी कहा कि कई प्रदर्शनकारियों को यह भी नहीं पता कि प्रदर्शन किस मुद्दे पर हो रहा है, जिससे अनावश्यक ड्रामा बढ़ रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!