Elon Musk ने एक दिन में गंवाए 89.6 अरब डॉलर, अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा
- टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर लुढ़के, टॉप 10 में से 8 अरबपतियों की संपत्ति घटी
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नेटवर्थ में हाल ही में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। स्पेसएक्स के शेयरों में 13.61 फीसदी और टेस्ला के शेयरों में 1.77 फीसदी की भारी गिरावट के चलते मस्क की संपत्ति में 89.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। यह रकम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ (85.7 अरब डॉलर) से भी अधिक है। हालांकि, इस भारी गिरावट के बावजूद, साल 2026 की शुरुआत से अब तक मस्क की संपत्ति में कुल 68.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी बनी हुई है। वैश्विक स्तर पर सिर्फ मस्क ही नहीं बल्कि दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों में से 8 की नेटवर्थ में गिरावट आई।
गूगल के कोफाउंडर लैरी पेज को 11.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जिनकी नेटवर्थ 309 अरब डॉलर रह गई। सर्गेई ब्रिन को भी 10.5 अरब डॉलर की चपत लगी, जिससे वे 288 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए। भारतीय अरबपतियों में गौतम अडानी 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। बुधवार को उनकी संपत्ति में 27.2 लाख डॉलर का इजाफा हुआ और इस वर्ष अब तक वे 28.1 अरब डॉलर कमा चुके हैं। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ बुधवार को 51.4 करोड़ डॉलर घटी है और साल 2026 में अब तक उनकी कुल संपत्ति में 22 अरब डॉलर की कमी आई है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!