Dark Mode
Manika ने एशियाई खेलों के लिए टीम चयन की प्रकिया पर उठाये सवाल

Manika ने एशियाई खेलों के लिए टीम चयन की प्रकिया पर उठाये सवाल

अधिक पारदर्शिता की जरुरत बतायी 
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा  2026 एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह नहीं मिलने के बाद से ही निराशा हैं। मनिका ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसमें अधिक पारदर्शिता होनी चाहिये है।आइची-नागोया एशियाई खेलों के लिए 10 सदस्यों की भारतीय टीम में मनिका जगह की प्रबल दावेदार थी पर जिस प्रकार से उन्हें बाहर रखा गया है उससे प्रशंसक भी हैरान हैं। मनिका को केवल रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। 


इस ओलंपियन ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एशियाई खेल 2026 की टीम में चयन नहीं होने से वह हैरान है। इसके लिए उन्हें कोई तर्कसंगत कारण भी नहीं बताया गया है। उन्होंने चयन मापदंडों में विसंगति की ओर संकेत करते हुए कहा, प्रदर्शन में निरंतरता को लेकर सवाल उठते हैं, क्योंकि मेरे मामले में पिछले चयन चक्र के मुकाबले अलग-अलग पैमाने और बातों को ध्यान में रखा गया है। अगर वही नियम लागू होने थे जो पिछले एशियाई खेलों के चयन में लागू हुए थे, तो स्थिति अलग होती। उन्होंने खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ से अनुरोध किया कि वे इस मामले का संज्ञान लें और चयन के नियमों को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से लागू करना सुनिश्चित करें।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!