Dark Mode
  • Tuesday, 20 October 2026
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari 21 अक्टूबर को ग्वालियर आएंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari 21 अक्टूबर को ग्वालियर आएंगे

  • शीतला माता हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर व्यक्त करेंगे शोक संवेदनाएं, घायलों का हाल जानेंगे, ट्रामा सेंटर पहुंचकर उपचार व्यवस्था की जानकारी लेंगे, पत्रकार वार्ता को भी करेंगे संबोधित: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी बुधवार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विगत दिनों शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे तथा पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनेंगे। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और उनके उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के दौरा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जीतू पटवारी जी आज 21 अक्टूबर को प्रातः 9ः40 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचेंगे। प्रातः 11 बजे गदाईपुरा, हजीरा में स्व. हेमंत राठौर के निवास पर, 11ः15 बजे गदाईपुरा में लव त्यागी एवं अमन त्यागी के निवास पर तथा 11ः30 बजे गदाईपुरा, हजीरा में स्व. पवन राठौर के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे रिम्स हॉस्पिटल, गोले का मंदिर पहुंचकर हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। दोपहर 1 बजे मेला ग्राउंड, दुल्लापुर में स्व. रितेश के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे थाटीपुर, चौहान प्याऊ में स्व. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव के निवास पर, दोपहर 2 बजे महलगांव की गली नंबर-1 में स्व. सतेंद्र सिंह गुर्जर के निवास पर, दोपहर 2ः30 बजे हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर में स्व. सरला तोमर के निवास पर, दोपहर 3 बजे महेशपुरा, सिकंदर कंपू में स्व. दिव्यांश कुशवाह के निवास पर तथा दोपहर 3ः30 बजे ग्राम सातऊ में स्व. मोतीलाल प्रजापति के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी शाम 4 बजे माधव डिस्पेंसरी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। पटवारी  शाम 5ः40 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे ने अनेक परिवारों को गहरा दुख पहुंचाया है। ऐसे कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिलना आवश्यक है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!