Dark Mode
  • Tuesday, 20 October 2026
ट्रंप ने Elon Musk को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स शेयर घोषणा पर दिया धन्यवाद

ट्रंप ने Elon Musk को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स शेयर घोषणा पर दिया धन्यवाद

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिजनेसमैन एलन मस्क को महान दोस्त करार दिया है। उन्होंने मस्क की जमकर तारीफ की और स्पेसएक्स के एक अहम फैसले के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि वे अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे। ट्रंप ने ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए मस्क को धन्यवाद देते हुए कहा, लीजेंडरी फ्रेंड एलन मस्क को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने की घोषणा की है! ट्रंप ने यह भी बताया कि ट्रंप अकाउंट्स का गठन इसी उद्देश्य से किया गया था, ताकि निजी क्षेत्र और प्रमुख हस्तियों को बच्चों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जिससे वे अमेरिकन ड्रीम का हिस्सा बन सकें।

स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने खुद इस पहल की पुष्टि करते हुए लिखा, अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपने स्पेसएक्स का एक शेयर दूंगा। यह अपने प्रकार की पहली पहल होगी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब मस्क निजी एयरोस्पेस और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बने हुए हैं। हाल ही में जारी दस्तावेजों के अनुसार, 30 जून तक स्पेसएक्स में मस्क की 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उनके पास लगभग 6.42 अरब शेयर हैं, जिसमें क्लास ए शेयर और ट्रस्ट के माध्यम से रखे गए क्लास बी शेयर शामिल हैं, जहां वह ट्रस्टी के रूप में कार्य करते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!