बेहतरीन डायरेक्टर्स के साथ काम करना ही असली फीस: Yami Gautam
मुंबई। हाल ही में अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने सह-कलाकार आदिनाथ कोठारे के साथ माधुरी दीक्षित के मशहूर क्विज शो कौन होणार करोडपती में शिरकत की। इस दौरान अपने पति आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में किए गए कैमियो के लिए यामी ने फीस लेने की खबरों पर खुलकर बात की। यामी से माधुरी दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा था कि क्या उन्हें इस कैमियो के लिए पैसे मिले या पति आदित्य के कहने पर उन्होंने यह भूमिका निभाई।
माधुरी ने सीधे तौर पर सवाल किया, मैंने धुरंधर देखी है और यह फिल्म मुझे बहुत पसंद भी आई है, क्या तुम्हें उस कैमियो के लिए पेमेंट मिला या पति ने कहा कि प्लीज बेब, कर दो ना? सवाल सुनकर हंसते हुए यामी गौतम ने जवाब दिया कि उनके लिए कुछ चीजें अनमोल होती हैं। उन्होंने बताया कि आदित्य धर ने उनसे कहा था, प्लीज मेरे सेट पर आ जाओ। मैं चाहता हूं कि मेरे सेट पर गुड लक रहे। यामी के मुताबिक, देश के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक के निर्देशन में काम करना ही उनकी असली फीस थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने इस कैमियो के लिए मोटा चेक मिलने की खबरें सुनीं, तो वह खुद भी हैरान रह गईं, क्योंकि उनके लिए यह अनुभव ही सबसे बड़ा इनाम था।
गौरतलब है कि यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में एक विशेष कैमियो किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में अभिनेत्री ने शाज़िया बानो नाम की एक नर्स का किरदार निभाया था, जो बाद में पाकिस्तान में सक्रिय एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के रूप में सामने आती है। रणवीर सिंह के किरदार हमजा के साथ उनका सीन भले ही छोटा था, लेकिन कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!