Amit Shah ने परिवार के साथ किए लालबाग के राजा के दर्शन, फडणवीस और शिंदे भी रहे मौजूद
मुंबई। दो दिवसीय मुंबई दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन किए। गणेशोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी अमित शाह ने बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। मुंबई दौरे के दूसरे दिन यानि सोमवार को अमित शाह लालबाग के राजा के मंडप में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा की और उनके चरणों में शीश झुकाकर देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अमित शाह के साथ उनका परिवार और नाती भी मौजूद था। दर्शन के दौरान परिवार के कुछ खास पल कैमरे में कैद हुए। दर्शन के बाद जब अमित शाह मंडप से बाहर निकल रहे थे, उस समय कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। अमित शाह ने भी मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
- गणेश मंडल की ओर से विशेष सम्मान
लालबाग के राजा के मंडप में पहुंचने पर गणेश मंडल की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे ने भी लालबाग के राजा के दर्शन कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। गणेशोत्सव के मौके पर राज्य और केंद्र सरकार के शीर्ष नेताओं की एक साथ मौजूदगी से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
- दिल्ली रवाना हुए अमित शाह
लालबाग के राजा के दर्शन और मुंबई दौरे का कार्यक्रम पूरा करने के बाद अमित शाह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके गणेश दर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा रही। गणेशोत्सव के दौरान देश के प्रमुख नेताओं द्वारा लालबाग के राजा के दर्शन की परंपरा हर वर्ष श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!