Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
Bharatiya Janata Party के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैरसिया विधानसभा के बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह में बूथ समितियों को सम्मानित कर किया संबोधित

Bharatiya Janata Party के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैरसिया विधानसभा के बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह में बूथ समितियों को सम्मानित कर किया संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को भोपाल ग्रामीण जिले के बैरसिया विधानसभा के महावीर पैलेस में आयोजित बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह में बूथ समतियों को सम्मानित करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत“ ध्येय के साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए निरंतर परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं। भाजपा के जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी के पक्ष में सबसे अधिक मतदान कराने वाली मंडल की तीन बूथ समितियों को सम्मानित करें। सम्मान समारोह को बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे मध्यप्रदेश सहित देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधे रोपे जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर हैं। बूथ समितियों के सदस्य अपने-अपने बूथ पर अभियान के तहत पौधा रोपें और उनका संरक्षण व संवर्धन की चिंता करें।

प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर जनता के साथ सुनें
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात कार्यक्रम’ को भाजपा हर बूथ पर सुचारू रूप से जनता के साथ हर बूथ पर सुनने की व्यवस्था की जाए। बूथ क्षेत्र के तहत आने वाले गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय लोगों, सामाजिक व अन्य संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनिश्चित करना है। मन की बात कार्यक्रम में समसामयिक, मध्यप्रदेश सहित देशभर के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री जी प्रकाश डालते हैं, दृष्टिकोण रखते हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, विधानसभा प्रभारी अखिलेश आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह मीणा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!