Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी को हटाये जाने से निराश हैं Harmanpreet

राष्ट्रमंडल खेलों से हॉकी को हटाये जाने से निराश हैं Harmanpreet

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 से हॉकी को हटाये जाने को निराशाजनक बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतना था जो अब पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इससे भारत की राष्ट्रमंडल खेलों में अधिक से अधिक पदक जीतने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है क्योंकि ग्लासगो ने हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट और निशानेबाजी जैसे प्रमुख खेलों को कार्यक्रम हटा दिया है। इन खेलों में ही भारत को अधिक पदक मिलते रहे हैं। अब केवल 10 खेलों को शामिल किया गया है। टेबल टेनिस, स्क्वाश और ट्रायथलॉन को भी इन खेलों से हटा दिया है। हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ यह अच्छा टूर्नामेंट था। हमारा लक्ष्य इस बार उसमें स्वर्ण पदक जीतना था।’’

भारतीय टीम 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हार गयीं थी। साल 2018 में गोल्ड कोस्ट खेलों में उसे इंग्लैंड से 1- 2 से हार का सामना करना पड़ा था। तब टीम चौथे स्थान पर रही थी। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता जबकि महिला टीम ने साल 2002 में मैनचेस्टर खेलों में स्वर्ण जीता था। हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ हमारे हाथ में जो नहीं है, उसके बारे में सोचने से कोई लाभ नहीं है। कोच क्रेग फुल्टोन ने भी कहा कि हॉकी का राष्ट्रीमण्डल से बाहर होना दुखद है पर इसके बारे में विचार करने की जगह हमें आने वालो मुकाबलों पर ध्यान देना होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!