स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक : CM Dr. Yadav
भोपाल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जीवन पद्धति में खेलों का विशेष महत्व रहा है। रामायण और महाभारत काल में भी खेल और शरीर को स्वस्थ रखने में व्यायाम के महत्व का कई स्थानों पर उल्लेख है। भारतीय संस्कृति में यह माना गया है कि खेल हमें स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। खेल जब तक हमारी जीवनशैली का भाग रहेंगे, हम बीमार नहीं होंगे। इसी का परिणाम है कि निरोगी काया को ही उत्तम सुख माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक निजी टीवी चैनल द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पंख खेल पुरस्कार 2026 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में टॉक-शो के प्रश्नों के उत्तर देते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन स्थित होटल हयात प्लेस बंसल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और उन्हें प्रोत्साहन दे रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वस्थ तन और प्रसन्न मन के साथ लक्ष्य की स्पष्टता और निरंतर प्रयासरत रहना सफलता के लिये आवश्यक है। राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी जिलों में खेल सुविधाओं का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। आठ लाख आबादी वाले उज्जैन में 30 करोड़ लोगों के लिये व्यवस्था करना राज्य सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग से सिंहस्थ-2028 के आयोजन में सफल होगी। उन्होंने जनसामान्य को अपनी रोजमर्रा के जीवन के साथ आध्यामिक दृटिकोण को भी विकसित करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर पंख खेल पुरस्कार से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!