महिलाओं की भावनाओं को देखा जाता है गलत तरीके से: Yuvika Chaudhary
मुंबई। एक्ट्रेस युविका चौधरी का कहना है कि अक्सर महिलाओं की भावनाओं और कमजोरियों को गलत तरीके से देखा जाता है, जबकि यही महिलाएं जब पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल में उतरती हैं, तो अविश्वसनीय ताकत दिखाती हैं। एक्ट्रेस युविका चौधरी जल्द ही अपकमिंग रियलिटी शो द 50 में नजर आने वाली हैं और इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले दोहरे मापदंडों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जब कोई महिला सच में खेलती है, तो किसी और के लिए कोई जगह नहीं बचती। अगर महिलाएं पूरी तरह से गेम में उतरती हैं, तो कोई उनके सामने खड़ा नहीं हो सकता, वे बेहद मजबूत होती हैं।” युविका ने बताया कि वह इस शो को अपनी व्यक्तिगत भागीदारी से कहीं ज्यादा बड़ी तस्वीर में देखती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि मैं यहां सभी महिलाओं को रिप्रेजेंट करने आई हूं। दुनिया को यह दिखाना चाहती हूं कि हम सब बहुत कुछ कर सकती हैं। बस अपने लिए स्टैंड लेना जरूरी है।” युविका चौधरी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ओम शांति ओम और तो बात पक्की! जैसी फिल्मों से की। साल 2009 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म मलयाली जोतयाली में लीड रोल निभाया।
इसके बाद साल 2015 में वह बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रहीं और साल 2019 में पति प्रिंस नरूला के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लेकर विजेता बनीं। उन्होंने हाल ही में अंकुश भट्ट निर्देशित साइबर वार में मोहित मलिक और सनाया ईरानी के साथ लीड रोल किया था। युविका और प्रिंस की प्रेम कहानी की शुरुआत बिग बॉस 9 के सेट पर हुई। प्रिंस ने साल 2018 में युविका को प्रपोज किया और दोनों ने मुंबई में शादी की। इस जोड़े की एक बेटी भी है। अब युविका एक बार फिर अपने पति के साथ रियलिटी शो में नजर आएंगी। बनिजय एशिया के शो द 50 को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर जल्द ही स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में युविका और प्रिंस के अलावा रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, सपना चौधरी, अरबाज पटेल और कृष्णा श्रॉफ समेत कई अन्य सितारे भी हिस्सा लेंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!