Dark Mode
2 Former Ministers, विधायकों ने जॉइन की भाजपा

2 Former Ministers, विधायकों ने जॉइन की भाजपा

जयपुर। लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में 2 पूर्व मंत्रियों सहित आधा दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल हुए। इनमें गहलोत के करीबी और पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव भी शामिल हैं।

वहीं, नागौर के कद्दावर जाट नेता और पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा भी शामिल हैं। पायलट के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा भी इस लिस्ट में हैं। पार्टी में आज 25 लोग शामिल हुए हैं। इनमें रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स भी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार हर 6 महीने में जवाब देगी। उन्होंने अशोक गहलोत को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं उन्होंने कितने वादे पूरे किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!