Dark Mode
  • Sunday, 18 October 2026
Nepal की बाढ़ में अब तक 788 की मौत, सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी

Nepal की बाढ़ में अब तक 788 की मौत, सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी

काठमांडु। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव दल हाइड्रोपावर सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों के मुताबिक 788 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अब भी 2500 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में शव मिलने के कारण प्रशासन को उन्हें सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो रहा है। फ्रीजर की कमी के चलते करीब 200 अज्ञात शवों को दफनाना पड़ा। तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के चलते तो लैंडस्लाइड आया था, उसकी वजह से चीन में भी कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि दोनों देशों में करीब 3000 लोग लापता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद अब तक कुल 149 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। सभी 149 भारतीय नागरिकों की लिस्ट एक्स पर पोस्ट की। इस बीच भारत से लगातार राहत सामग्री नेपाल भेजी जा रही है। बाढ़ के बीच कई दिल दहला देने वाली घटनाएं भी सामने आई हैं। तबाह गांवों में लोग लौटकर अपने घरों और परिवारों को याद कर रहे हैं। एक स्कूल के छात्र सिर्फ दोपहर का खाना खाने के लिए कक्षा से बाहर गए थे, जिससे वे बड़े हादसे की चपेट में आने से बच गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!