Dark Mode
  • Wednesday, 11 February 2026
Akshay पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने

Akshay पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने

बॉलीवुड के अक्षय कुमार अपने 56वें बर्थडे पर एक्टर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर के साथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी उनके साथ महाकाल में दिखे। अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भी शामिल हुए।

नंदी हॉल में उन्होंने ध्यान लगाया और बाद में गर्भग्रह के बाहर से भगवान महाकाल का पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद, मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है कि साक्षात भगवान महाकाल के दर्शन मिल जाएं। अक्षय कुमार ने कहा उन्होंने महाकाल से देश की तरक्की की कामना की है।मालूम हो कि एक्टर अक्षय कुमार का आज बर्थडे है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!