दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी Gadar-2
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 511 करोड़ हुआ
मुंबई। बालीवुड की हिंदी फिल्मों के इतिहास में गदर-2 दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस ने बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।फिल्म का टोटल कलेक्शन 511 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने रिलीज के 29 दिनों बाद यह कारनामा कर दिखाया है। इसी के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की पठान है। पठान ने 543 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इस हिसाब से गदर-2 को पठान के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए अभी भी 33 करोड़ रुपए कमाने होंगे। पठान के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गदर-2 को 33 करोड़ का कारोबार करना होगा, जो बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है। इसके साथ ही जवान के प्रदर्शन के बाद गदर-2 के कारोबार में भी जबरदस्त कमी आई है। इस शुक्रवार को इसने सिर्फ 1 करोड़ का कारोबार किया है, जो इसके अंतिम क्षणों को दर्शाता है।
बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने 510.99 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 2017 में रिलीज इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड बनाया, वो पांच साल तक टूट न सका। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि इसका रिकॉर्ड टूट ही नहीं सकता। हालांकि 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई। इस फिल्म ने न सिर्फ बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि इससे आगे भी निकली। किसे पता था कि 2023 में एक और फिल्म रिलीज होगी जो बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सनी देओल की गदर-2 ने यह कारनामा सिर्फ 29 दिनों में कर दिखाया है।जवान के प्रदर्शन के बाद गदर-2 के न सिर्फ शोज में कमी आई है, अपितु स्क्रीन संख्या भी बहुत कम रह गई है। बंगाल में इसके 100 स्क्रीन्स से एकदम से हटा दिया गया है, कमोबेश यही हाल राजस्थान का है। यहाँ भी सिनेमाघरों में शोज की संख्या के साथ-साथ स्क्रीन्स में भी भारी कमी की गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!