Dark Mode
  • Friday, 23 October 2026
बर्थडे पर अमित शाह को PM Modi ने दी खास अंदाज में बधाई

बर्थडे पर अमित शाह को PM Modi ने दी खास अंदाज में बधाई

  • राजनाथ, शिवराज सिंह, गडकरी, जेपी नड्डा समेत अनेक नेताओं ने कहा हैप्पी बर्थडे

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए शाह कार्यों की तारीफ की और दीर्घायु होने की मंगलकामना की है। पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा एवं गजेंद्र सिंह शेखावत समेत अनेक नेताओं ने शाह को जन्म दिन की बधाई प्रेषित की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। माओवाद के खतरे को समाप्त करने और नशामुक्त समाज के हमारे सपने को आगे बढ़ाने में मिली सफलताएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।


वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र को नई गति प्रदान करने में अमित शाह पूरे मनोयोग और कर्मठता के साथ काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने के साथ ही साथ राष्ट्रसेवा में उनकी निरंतर सक्रियता की ईश्वर से कामना करता हूं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्म दिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, जनप्रिय जननेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार और अपने दृढ़ संकल्प शक्ति के आधार पर देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सहकारिता क्षेत्र को समृद्ध बनाने में सतत-रत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए कहा, कि केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय-जीवन की प्रार्थना करता हॅूं।


इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी शाह को जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आपके द्वारा ‘नक्सल मुक्त भारत’ का संकल्प साकार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जन-सहभागिता से यह संकल्प भी अवश्य सिद्ध होगा। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने केंद्रीय मंत्री शाह को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा, राष्ट्र की सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए अनुकरणीय है।


केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पोस्ट में लिखा, गृह और सहकारिता मंत्री शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती की सेवा में आपका समर्पण और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति आपका अटूट विश्वास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए नए भारत का लौह पुरुष बताया है। इस तरह देश के अनेक नेताओं और प्रमुख लोगों ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं असीम ऊर्जा प्रदान करने हुए ईश्वर से मंगलकामनाएं की हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!