Dark Mode
  • Thursday, 12 February 2026
भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे Akshay

भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे Akshay

बालीवुड एक्टर अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। इन दिनों अक्षय और पकंज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह साल 2012 में आई फिल्म ओह माई गॉड का सीक्वल है। इससे पहले एक्टर को भगवान कृष्ण के अवतार में देखा गया था। फिल्म के टीजर के बाद मेकर्स के हाल ही में इसका पहला सॉन्ग ऊंची-ऊंची वादी रिलीज कर दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सॉन्ग शेयर किया है, जिसमें पकंज त्रिपाठी भोलेनाथ की अथाह भक्ति करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं अक्षय के रूप में भगवान शिव भी अपने भक्तों के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। इस भक्तिमय गाने को हंसराज रघुवंशी ने अपनी आवाज दी है, जिसे सुनकर दर्शक भक्ति में लीन हो जाएंगे। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!