Dark Mode
  • Wednesday, 11 February 2026
America ने नहीं दीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की डिटेल्स

America ने नहीं दीं खालिस्तानी आतंकी पन्नू की डिटेल्स

भारत ने मांगे थे फोन नंबर-बैंक डिटेल, अमेरिकी पुलिस ने कानून का हवाला दिया

वॉशिंगटन। अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की बैंक डिटेल और फोन नंबर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारत की नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने अमेरिकी पुलिस से ये जानकारी मांगी थी, लेकिन कानून का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। यह मामला 14 अगस्त 2020 में पंजाब के मोगा में जिला प्रशासन परिसर के ऊपर कथित तौर पर खालिस्तानी झंडा फहराने से जुड़ा है। स्वंतत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर 2 लोगों ने सिक्योरिटी को तोडक़र डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के ऊपर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया। लगातार देश को तोडऩे की धमकियां दे रहा आतंकी पन्नू आतंकी पन्नू लगातार देश को तोडऩे की धमकियां दे रहा है। पन्नू ने बीते महीने पहले एयर इंडिया में सफर ना करने की बात कही।

वहीं अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को ब्लॉक करने के लिए भी पंजाब के युवाओं को उकसाने का प्रयास किया था। पन्नू ने कहा था कि नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगों की 40वीं बरसी है। 1984 में 13 हजार से अधिक सिख, महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। ये पूरी घटना भारतीय हुकूमत द्वारा की गई थी। विदेशों में यात्रा करने वाले लोग 1 से लेकर 19 नवंबर तक एअर इंडिया का बायकॉट करें। पन्नू ने पायलट्स को धमकाया कि बोर्ड पर संदिग्ध बम हो सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!