Dark Mode
  • Friday, 23 October 2026
Diwali से पहले बिजली संकट, अघोषित व घोषित कटौती से शहरवासी परेशान

Diwali से पहले बिजली संकट, अघोषित व घोषित कटौती से शहरवासी परेशान

ग्वालियर। रोशनी का त्यौहार दीपावली नजदीक है और शहर में खरीददारी जोर पकड़ रही है। ऐसे में शहर के कई इलाके अघोषित व घोषित बिजली संकट से जूझ रहे हैं। आलम ये है कि शहर के मुख्य इलाकों में सुबह के समय बिजली गुल रहने से दिनभर की दिनचर्या खराब हो रही है। इनदिनों हर घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। ऐसे में बिजली का संकट मुश्किलें बढ़ा रहा है और पानी की परेशानी भी। मजेदार बात यह है कि बिजली मंत्री का यह गृह जिला है। लगता है अधिकारियों में मंत्री का भय बचा ही नहीं है।


दीपावली का त्यौहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे शहर में बिजली संकट गहरा रहा है। थाटीपुर क्षेत्र के सारिका नगर, यमुना नगर, चाणक्यपुरी, कृष्णानगर जैसे इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। बिजली कंपनी के सुबह के वक्त आ रहे संदेश लोगों की दिनभर की प्लानिंग को ध्वस्त कर रहे हैं। दरअसल शहर के अन्य इलाके भी इनदिनों बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से बिजली गुल है। इससे घरों में सफाई का कार्य बाधित हो रहा है। त्यौहार से पूर्व बिजली कंपनी की ओर से हो रही कटौती से जहां सुबह स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था ठप कर दी है, वहीं कार्यालयों में होने वाले पब्लिक डीलिंग के काम में भी व्यवधान पैदा हो रहा है। बिजली संकट ने कारोबार को भी प्रभावित कर दिया है। इससे कई डेयरियों व खान-पान के प्रतिष्ठानों पर कामकाज प्रभावित है। त्यौहार पर पानी की साफ सफाई के लिये अधिक आवश्यकता होती है ऐसे में बिजली संकट से घरों में पानी संकट भी गहरा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!