Dark Mode
  • Saturday, 31 October 2026
ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Nora को कोर्ट ने भेजा समन

ठग सुकेश से जुड़े 200 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Nora को कोर्ट ने भेजा समन

  • ईडी की जांच में खुलासा हुआ नोरा को ठगी की रकम से कई महंगे उपहार मिले थे

नई दिल्ली। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया गया है। यह मामला एक बिजनेसमैन की पत्नी के साथ हुई धोखाधड़ी से संबंधित है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है, जिसमें नोरा फतेही का नाम सामने आया है। ईडी उन्हें इस मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाती रही है और अब कोर्ट ने उनके नाम समन जारी किया है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर की ठगी की रकम से कई महंगे उपहार मिले थे। इनमें एक बीएमडब्ल्यू कार, एक आईफोन और कई कीमती बैग शामिल थे। जांच अधिकारियों ने उन्हें इस सिलसिले में कई बार पूछताछ के लिए बुलाया भी था। जानकारों के मुताबिक नोरा ने जांच में पूरा सहयोग दिया और बताया कि उन्हें सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने खुद को इस साजिश का शिकार बताया है।


ईडी ने अपनी चार्जशीट में नोरा फतेही को आरोपी नहीं बनाया है, बल्कि उन्हें सरकारी गवाह के तौर पर पेश किया है। हालांकि नोरा फतेही ने बाद में जैकलीन फर्नांडिस और कुछ अन्य लोगों पर मानहानि का केस दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जैकलीन ने अपनी छवि बचाने के लिए उनके खिलाफ गलत बयान दिए, जिससे उनके करियर और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इस धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री जैकलीन का नाम भी प्रमुखता से सामने आया था। ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी कुछ अंतरंग तस्वीरें भी सामने आईं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा हुई। जैकलीन ने इन दावों को गलत बताया है।रिपोर्ट के मुताबिक उपहारों के संबंध में नोरा ने ईडी को बताया था कि सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल ने उन्हें चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल में चैरिटी इवेंट में आमंत्रित किया था। वहीं पर उन्हें एक नया आईफोन, एक गुच्ची बैग और एक बीएमडब्ल्यू कार देने की पेशकश की गई थी। अभिनेत्री ने बताया कि बैग और फोन तो उन्हें मौके पर ही मिल गए थे, जबकि कार उनके जीजा को दी गई थी, जिन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के कारण फरवरी 2021 में उसे बेच दी थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!