अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हूं: Rashmika Mandanna
मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने अपने और अभिनेता विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना ने एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह सारा विवाद एक टेलीविजन कार्यक्रम में हुई बातचीत के दौरान शुरू हुआ, जिसमें रश्मिका मंदाना ने यह ज़िक्र किया था कि विजय देवरकोंडा ने उनसे शादी के लिए एक साल तक 100 बार प्रपोज करने की बात कही थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर निशाना बनाया गया और कई तरह की टिप्पणियां की गईं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने लिखा कि वह आमतौर पर ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि यह लोगों की अलग-अलग राय से ज्यादा एक ऐसी भीड़ जैसा था जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को निशाना बना रही थी। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में इस बात को साफ किया कि 100 बार प्रपोजल की बात कभी भी गिनती या पूरे एक साल के बारे में नहीं थी।
उन्होंने बताया कि उस बातचीत का असली मकसद यह था कि वे दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय और जगह दें। वे यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में वे एक-दूसरे के साथ रहें और यह उनका सही फैसला हो।
अभिनेत्री के अनुसार, उनके लिए शादी का मतलब घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना या अंगूठी पहनाना नहीं है, बल्कि एक साथ जिंदगी और भविष्य का निर्माण करना है, जिसे उन्होंने बखूबी किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह दिल से सोचती हैं और विजय दिमाग से, और यह खूबी उनके रिश्ते को संतुलित बनाती है। अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए रश्मिका ने कहा, मैं अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी हूं। आखिर इसमें बुरा क्या है? मैं ये हजार बार भी कर सकती हूं। 100 बार तो कुछ भी नहीं है। उन्होंने विजय को अपना जीवन साथी, दोस्त, बच्चों का पिता और वह इंसान बताया जिसके साथ वह बूढ़ी होना चाहेंगी।
उन्होंने उन महिलाओं को भी जवाब दिया जो दूसरी महिला की चिंता करने के नाम पर उन्हें इस रिश्ते से दूर रहने की सलाह दे रही थीं। रश्मिका ने दृढ़ता से कहा कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर था, तब ये लोग उनके साथ नहीं थे, लेकिन विजय हर पल उनके साथ खड़े थे। हाल ही में रश्मिका और विजय के रिश्ते में दरार की अफवाहें भी चल रही थीं। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रश्मिका ने कहा कि जब उन्हें शारीरिक या मानसिक परेशानी होती है – जैसे हड्डी टूटना, पेट दर्द, अस्पताल जाना, आधी रात को घबराहट में जागना या रोना – तब उनका कंधा विजय ही होता है। उन्होंने अंत में कहा कि वह आज अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा खुश है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!