अभिषेक और वैभव को एकदिवसीय टीम में शामिल किया जाये : Yuvraj
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को तत्काल टीम में शामिल किया जाये। युवराज के अनुसार यदि अभी इन दोनो को अवसर नहीं मिला तो इनका मनोबल भी गिरेगा। इसके साथ ही ये इनकी प्रतिभा के साथ अन्याय होगा। युवराज के अनुसार अभिषेक ने अपनी शानदार फॉर्म से स्वयं को दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के तौर पर पेश किया है। युवराज अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और प्रभसिमरन सिंह जैसे क्रिकेटरों के मार्गदर्शक (मेंटर) भी रहे हैं, ने इन युवाओं की क्षमता पर अपना गहरा विश्वास व्यक्त किया है। युवराज ने एक कार्यक्रम में कहा कि अभिषेक के प्रदर्शन को देखते हुए उसे एकदिवसीय टीम में जगह देनी चाहिये। साथ ही कहा कि अगर हम अभिषेक, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50-ओवर क्रिकेट में नहीं लाएंगे, तो हम कहीं न कहीं अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे होंगे। युवराज के अनुसार, ये तीनों ही बल्लेबाज वर्तमान में टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर का जिम्मा सफलतापूर्वक संभाल रहे हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों दोनों का ध्यान खींचा है।
कई खेल विषेषज्ञों का मानना है कि 2027 एकदिवसीय विश्वकप के बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों, रोहित शर्मा और विराट कोहली के संभावित संन्यास से टॉप ऑर्डर में दो महत्वपूर्ण जगहें खाली हो सकती हैं। ऐसे में युवराज का यह बयान और भी प्रासंगिक हो जाता है, क्योंकि वे भविष्य के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की बात कर रहे हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को अभी तक लिस्ट ए और एकदिवसीय क्रिकेट का बहुत अधिक अनुभव नहीं है; विशेष रूप से वैभव ने तो केवल 13 लिस्ट-ए मैच ही खेले हैं। इसके बावजूद, युवराज को भरोसा है कि टीम प्रबंधन को इन युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए एकदिवसीय टीम के लिए अभी से तैयार करना शुरू कर देना चाहिए जिससे वे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और भारतीय क्रिकेट को एक मजबूत उत्तराधिकार मिल सके।युवराज ने हालांकि माना है कि वर्तमान में 50-ओवर फॉर्मेट में अभिषेक, वैभव और ईशान किशन के लिए स्थायी जगह बनाना शायद मुश्किल होगा, क्योंकि टीम में पहले से ही कई अनुभवी और स्थापित खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन खिलाड़ियों की मौजूदा अविश्वसनीय फॉर्म को देखते हुए उन्हें जल्द ही राष्ट्रीय एकदिवसयी दल में जगह मिलनी चाहिए, भले ही उन्हें तुरंत अंतिम एकादश में खेलने का मौका न मिले।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!