Dark Mode
  • Saturday, 08 August 2026
इस सप्ताह 1,036 रुपए सस्ता हुआ Gold, चांदी भी 3,667 रुपए फिसली

इस सप्ताह 1,036 रुपए सस्ता हुआ Gold, चांदी भी 3,667 रुपए फिसली

नई ‎दिल्ली। देश भर में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 22 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 86,092 रुपए प्र‎ति 10 ग्राम था, जो 1 मार्च को घटकर 85,056 रुपए हो गया। इस हफ्ते सोने के दाम में 1,036 रुपए की ‎गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले शनिवार को चांदी 97,147 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 3,667 रुपए घटकर 93,480 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो के सार्वज‎निक स्तर को छुआ था। वहीं दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए, मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए, कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए और चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है। वहीं इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,894 रुपए बढ़कर 85,056 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,463 रुपए बढ़कर 93,480 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!