Dark Mode
Northern Japan में बाढ़ व भूस्खलन से सैकड़ों लोग बेघर, शरण लेने को मजबूर

Northern Japan में बाढ़ व भूस्खलन से सैकड़ों लोग बेघर, शरण लेने को मजबूर

टोक्यो। देश ही नहीं इस बार बारिश ने कई दशों में तबाही मचा रखी है। उत्तरी जापान में भी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से आवागमन बाधित हो गया है और सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जापान मौसम विभाग ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए चेतावनी जारी की है। इन शहरों में अब तक गर्म हवाएं चलने के कारण उमस से लोग परेशान थे। जापानी पीएम फूमियो किशिदा ने प्रभावित इलाकों के लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर लगातार नजर बनाए रखने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। अकिता प्रांत के युजावा शहर में एक व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युजावा में बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला है। यामागाटा प्रांत में सबसे त्यादा प्रभावित युजा और सकाटा कस्बों में एक घंटे में चार इंच से ज्यादा बारिश हुई।

क्षेत्र के हजारों लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई। हालांकि, शरण लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। पूर्वी जापान यामागाटा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से निलंबित कर दी गईं हैं। यहां भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!