Dark Mode
पेरू में मिली 3 उंगलियों वाली Mummy , नहीं मिला मानव पैटर्न

पेरू में मिली 3 उंगलियों वाली Mummy , नहीं मिला मानव पैटर्न

लीमा। पेरू में मिली इन एलियन ममी के फिंगरप्रिंट विश्लेषण से पता चलता है कि वे इंसानों की नहीं हैं। जनवरी में किए फॉरेंसिक विश्लेषण में पता चला है कि नाजका क्षेत्र में पाई गई वस्तुएं कागज, धातु, इंसान और जानवरों की हड्डियों से बनी थीं। इन कथित ममीज को साल 2017 में स्थानीय किसानों ने पाया था और बाद में शोधकर्ताओं के ध्यान में लाया गया था। इन ममीज की खोपड़ी लंबी थी और तीन अंगुलियों वाले हाथ थे। इसके बाद इन ममीज की उत्पत्ति और इनकी प्रमाणिकता के बारे में अटकलें और बहस छिड़ गई। हालांकि, जनवरी में पेरू के अभियोजन कार्यालय के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि वे किसी दूसरे ग्रह के प्राणी हैं। फोरेंसिक पुरातत्वविद फ्लेवियो एस्ट्राडा ने इस साल की शुरुआत में इन एलियन ममीज का विश्लेषण करने वाली टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा, निष्कर्ष साफ बताते हैं कि वे अलौकिक प्राणी नहीं हैं। वे एलियन नहीं हैं।

वे इस ग्रह के जानवरों की हड्डियों से आधुनिक सिंथेटिक गोंद के साथ बनाई गई गुड़िया हैं। नमूनों से एक की जांच करने वाले कोलोराडो के एक पूर्व अभियोजक जोशुआ मैकडॉवेल ने इन जीवों की हाथ और पैर की उंगलियों के बारे में कहा कि ये पारंपरिक मानव फिंगरप्रिंट पैटर्न नहीं थे। मैकडॉवेल ने मारिया नाम से चिह्नित की गई एलियन ममी का निरीक्षण किया था। उनका कहना है कि उसके प्रिंट किसी भी ज्ञात मानव पैटर्न से मेल नहीं खाते हैं। मैकडॉवेल ने कहा, हमें हाथों या पैर की उंगलियों के निशानों पर कोई लूप या चक्र नहीं दिखाई दिया। मैं एक पूर्व अभियोजक हूं। मैंने बहुत सारे फिंगरप्रिंट देखे हैं और ये क्लासिक फिंगरप्रिंट नहीं थे। उन्होंने बताया कि मारिया के फिंगरप्रिंट मानव प्रिंट के अनुरूप नहीं थे। साथ ही यह भी कहा कि पेरू के रेगिस्तान में पाई गई आकृतियों के बारे में कोई निश्चित बयान देने जल्दबाजी होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!