Dark Mode
  • Tuesday, 15 September 2026
BRICS शिखर सम्मेलन में छाई नाइजीरियाई विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु

BRICS शिखर सम्मेलन में छाई नाइजीरियाई विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु

नई दिल्ली। दिल्ली में संपन्न हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जहां दुनिया भर के नेताओं ने गंभीर राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की, वहीं एक ऐसा चेहरा पूरे देश में सुर्खियों में आ गया जिसने अपने अद्भुत व्यक्तित्व, फैशन सेंस और सुंदरता से सबका दिल जीत लिया। हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु ओजुकु की, जिनकी उपस्थिति ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने देश नाइजीरिया के लिए रवाना होते वक्त बियांका की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनकी सादगी, कातिलाना मुस्कान और शाही स्टाइल की तुलना लोग मोनालिसा से करने लगे हैं।


बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु केवल नाइजीरिया की शीर्ष राजनयिक नहीं हैं, बल्कि उनका अतीत बेहद प्रेरणादायक और ग्लैमरस रहा है। राजनीति में कदम रखने से पहले बियांका एक अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। उन्होंने साल 1988 में मोस्ट ब्यूटीफुल गर्ल इन नाइजीरिया का खिताब जीता था और उसके बाद प्रतिष्ठित मिस इंटरकॉन्टिनेंटल का खिताब भी अपने नाम किया। यह उनके बहुमुखी व्यक्तित्व का प्रमाण है कि वे सौंदर्य प्रतियोगिता से लेकर कूटनीति के उच्चतम स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंची हैं। सुंदरता के साथ-साथ बियांका बौद्धिक रूप से भी बेहद समृद्ध हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और वे नाइजीरिया की एक नामचीन वकील रही हैं। उनका पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी सशक्त है, वे नाइजीरिया के पूर्व उपराष्ट्रपति और नाइजीरियाई राज्य के पूर्व राज्यपाल सी. क्रिश्चियन ओनु की बेटी हैं। उनका विवाह नाइजीरिया के एक ऐतिहासिक और महान जननायक चुक्वुएमेका ओडुमेग्वु-ओजुकु से हुआ था। कूटनीति के क्षेत्र में बियांका पहले स्पेन में नाइजीरिया की राजदूत के रूप में कार्य कर चुकी हैं और बाद में उन्हें देश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री और विदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।नाइजीरिया और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में बियांका को एक स्टाइल आइकॉन और सशक्त महिला के रूप में देखा जाता है। वे नाइजीरियाई युवाओं और महिलाओं के लिए इस बात की मिसाल हैं कि एक महिला ग्लैमरस दुनिया में परचम लहराने के बाद देश के सर्वोच्च प्रशासनिक व कूटनीतिक पदों को अपनी योग्यता के दम पर संभाल सकती है। वहां के मीडिया में उनके पारंपरिक अफ्रीकी पहनावे, आधुनिक ड्रेसिंग सेंस और सार्वजनिक जीवन में उनकी शालीनता की हमेशा मिसाल दी जाती है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान और सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर बियांका जब अपनी उड़ानों के लिए पहुंचीं, तो वहां मौजूद भारतीय कैमरामैन और मीडियाकर्मी उनके ग्रेसफुल अंदाज को कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए। उनके चेहरे पर हमेशा बनी रहने वाली सौम्य और रहस्यमयी मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींचा। दिल्ली में वे पारंपरिक अफ्रीकी हेडगियर और बेहद खूबसूरत फॉर्मल ड्रेसेस में नजर आईं, जिसने भारतीय फैशन जगत को कायल कर दिया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!