2024 में सबसे ज्यादा छक्के Yashasvi Jaiswal ने मारे
19 पारियों में यशस्वी के बल्ले से 42 छक्के निकले
नई दिल्ली। हम आपको आज 2024 में अभी तक इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज के बारे में बताते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 2024 में सबसे ज्यादा छक्के यशस्वी जायसवाल ने मारे हैं। 14 मैच की 19 पारियों में यशस्वी के बल्ले से 42 छक्के निकले हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें भारत के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। छक्कों के रिकॉर्ड में रोहित शर्मा का नाम नहीं हो, ऐसे नहीं हो सकता। रोहित ने इस साल अभी तक 25 पारियों में बल्लेबाजी की है। भारतीय कप्तान ने इस दौरान 38 छक्के मारे हैं। उन्होंने 45 की औसत से 2024 में 990 रन बनाए हैं। हॉन्गकॉन्ग के बाबर हयात का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 2024 में सिर्फ 15 पारियों में बैटिंग की है। इस दौरान 417 रन बनाए हैं। इन रनों में 216 सिर्फ छक्के से आए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 15 ही चौके निकले।
अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल कमाल की बैटिंग की है। अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल तक ले जाने में उनका अहम योगदान था। 25 पारियों में गुरबाज अभी तक 36 छक्के मार चुके हैं। क्रिकेट में आपने शायद पहले कभी केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम सुना भी नहीं होगा। केंडल जापान के लिए खेलते हैं। अभी तक 2024 में उन्होंने 12 मैच केले हैं और 159 की स्ट्राइक रेट और 48 की औसत से 529 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 34 छक्के जड़े हैं। बता दें कि टी20 आने के बाद क्रिकेट का खेल काफी तेजी से बदला है। बल्लेबाज आक्रामक होते जा रहे हैं। गेंदबाज भी बचने के नए नए तरीके लेकर आते हैं। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा पिच बल्लेबाजों को ही मदद देती है। जब पिच में गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद होती है तो उनकी क्वालिटी खराब बता दी जाती है। यही वजह है कि आज टेस्ट क्रिकेट में भी खूब छक्के चौके देखने को मिलते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!