Amir आईपीएल नहीं अफगान लीग में खेलेंगे
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेलेगे। आमिर ने कहा कि ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आईपीएल में उनके खेलने की जो अटकलें लगायी जा रही हैं । वह सही नहीं हैं। आमिर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि आईपीएल में उनके खेलने की जो बातें कही जा रही हैं वे आधारहीन हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद आमिर का इरादा आईपीएल में भी खेलने का है। इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के आईपीएल में खेलने की चर्चा शुरू हुई थी। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए भी अपना नाम दर्ज कराया है। इसके बाद माना जा रहा था कि वह ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में जगह बनाने के प्रयास करसकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद भी इसी तरह ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आईपीएल में खेल चुके हैं।आमिर ने 2012 से 2015 के बीच आईपीएल में हिस्सा लिया था। वह पंजाब किंग्स की पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले और बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा बने।
आमिर ने इस साल इंग्लैंड की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। शुरुआत में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में शामिल था, लेकिन बाद में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के कारण उनकी स्थिति बदल गई। स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलने की शर्तों के बारे में आमिर ने पहले बताया था कि काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड जैसी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना होता है। इसके तहत खिलाड़ी किसी दूसरे देश के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में नहीं खेल सकता। ।आमिर ने 2024 टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 एकदिवसीय और 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!