Dark Mode
  • Thursday, 05 November 2026
BCCI ने महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम जारी किया, 14 जनवरी से शुरु होगा पांचवां संस्करण

BCCI ने महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम जारी किया, 14 जनवरी से शुरु होगा पांचवां संस्करण

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 14 जनवरी से शुरु हो रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पांचवें संस्करण का कार्याक्रम जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इसके सभी 22 मुकाबले वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे। नए सत्र की शुरुआत गुरुवार, 14 जनवरी को वडोदरा में होगी। इसमें मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस से शाम 7:30 बजे होगा।
इस टूर्नामेंट का पहला चरण वडोदरा में खेला जाएगा। यहां 14 जनवरी से 24 जनवरी तक कुल 11 लीग मैच होंगे। इस दौरान टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी पांच टीमें – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
वडोदरा चरण के बाद, लीग मुकाबले मुंबई में होंगे। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से लीग के बाकी 11 मैच और प्लेऑफ मुकाबले होंगे। मुंबई में लीग चरण के मुकाबले 3 फरवरी तक खेले जाएंगे। इसमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी में कड़ा मुकाबला होगा। टीमें फाइनल में सीधे प्रवेश या एलिमिनेटर मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।
प्लेऑफ मुकाबले 5 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले के साथ शुरू होंगे, जिसमें लीग स्टैंडिंग में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगी। वहीं लीग चरण की शीर्ष टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी। महिला प्रीमियर लीग 2027 का खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां नई विजेता को खिताब दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सभी 22 मैच, जिनमें प्लेऑफ मुकाबले भी शामिल हैं, शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
सभी टीमें इस प्रकार है :
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, किरण नवगिरे, कर्स्टी गॉर्डन, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मदीवाला, मारिज़ैन कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरानी, नंदनी शर्मा, नज़मा खान, निक्की प्रसाद, शेफाली वर्मा, उमा काशवी।
गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जी कमलिनी, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गर्थ, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, समैरा राघव, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया।
मुंबई इंडियंस: अक्षिता भगत, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, भारती रावल, दिशा कसाट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, लतिका इनामदार, नताली साइवर, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, एस सजना, सानिका चालके, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, श्वेता सहरावत, तारा नॉरिस, वैष्णवी शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, क्लो ट्रायोन, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, जेस जोनासेन, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश।
यूपी वारियर्स: आशा शोभना, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, हरलीन देयोल, कैथरीन ब्राइस, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, सहाना पवार, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी मोलिनक्स, सुषमा वर्मा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!