111 साल की Chinese woman वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज
- सादा खान-पान और सकारात्मक सोच बनी दीर्घायु की वजह
बीजिंग। पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत की रहने वाली 111 साल की वांग गाइयिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी लंबी उम्र और अनोखे जीवन जीने के तरीकों को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनका मानना है कि लंबी और स्वस्थ उम्र का कोई महंगा नुस्खा नहीं है, बल्कि यह रोजमर्रा की अच्छी आदतों और जीवनशैली पर निर्भर करता है। वांग 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी खेतों में मूंगफली और तरबूज की फसल काटने में मदद करती थीं। अब बढ़ती उम्र के कारण उनकी चाल धीमी हो गई है, लेकिन वह टेबल साफ करने और कपड़े तह करने जैसे छोटे-मोटे घरेलू काम खुद करना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि सक्रिय रहने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर बना रहता है।
शारीरिक सक्रियता के अलावा, वांग मानसिक शांति को भी दीर्घायु का मुख्य आधार मानती हैं। उनका नियम है कि हर दिन कम से कम एक अच्छा काम करना चाहिए, जैसे अपनों की तारीफ करना या किसी दोस्त को संदेश भेजना। इसके अलावा, वह तनाव को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देतीं। परेशानियों को लेकर देर तक सोचने के बजाय वह सोना पसंद करती हैं और उनका मानना है कि गुस्से या तनाव को कभी भी बिस्तर पर नहीं ले जाना चाहिए। पर्याप्त नींद लेने से उनकी कई चिंताएं खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं। वह रात में करीब 12 घंटे की नियमित नींद लेती हैं और दिन में भी छोटी झपकी लेती हैं। वांग का खान-पान भी बेहद सामान्य और संतुलित है। वह पकौड़ी, स्टीम्ड बन और विशेष रूप से मछली खाना पसंद करती हैं, क्योंकि यह आसानी से पच जाती है। वह हमेशा संतुलित और विविधतापूर्ण भोजन करती हैं, लेकिन कभी भी जरूरत से ज्यादा नहीं खातीं। चीन के रुगाओ शहर में रहने वाली वांग के इलाके में बड़ी संख्या में लोग 100 साल से अधिक जीते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यहाँ की खनिजों से भरपूर मिट्टी और उसमें उगने वाली फसलों के पोषक तत्व भी यहाँ के लोगों की लंबी और स्वस्थ जिंदगी में अहम योगदान देते हैं।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!