Dark Mode
  • Thursday, 05 November 2026
ईरान युद्ध की वजह से हम चुनाव हारे...,यह हर कोई जानता है: JD Vance

ईरान युद्ध की वजह से हम चुनाव हारे...,यह हर कोई जानता है: JD Vance

  • राष्ट्रपति ट्रंप के खेमे के अंदर से युद्ध को लेकर मौजूद मतभेद सामने आए

वाशिंगटन। अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की बहुत बुरी हार हुई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस हार का कारण साफ तौर पर ईरान युद्ध बताया है। वेंस की इस बात का समर्थन ट्रंप के सबसे बड़े बेटे ट्रंप जूनियर ने भी किया है। इससे राष्ट्रपति के अपने खेमे के अंदर से ईरान युद्ध को लेकर मौजूद मतभेद सामने आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार की वजह ईरान संघर्ष, बढ़ती महंगाई और अमेरिका की विदेश नीति को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को दूर न कर पाना बताया। वेंस ने एक्स पर बताया कि हम युद्ध की वजह से हारे हैं। कल रात खुद राष्ट्रपति ने भी यही बात कही थी। जेडी वेंस के पोस्ट शेयर करने के ठीक एक घंटे बाद, ट्रंप जूनियर ने इस पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा, इसकी हर एक बात बिल्कुल सही है।


जेडी वेंस ने लिखा- अगर आप यह तर्क देना चाहते हैं कि यह सब जायज था, कि अगले 6 सालों के लिए सीनेट में हार जाना एक सही कीमत थी, तो आप ऐसा कर सकते हैं। आप कह सकते हैं कि यह एक ऐसी कीमत थी जिसे चुकाना सही था। आप इससे सहमत हों या न हों, कम से कम यह एक ईमानदार बात होगी। उन्होंने आगे लिखा, लेकिन हर कोई जानता है कि हम क्यों हारे। और अब आगे क्या करना है, इस पर कोई भी ईमानदार चर्चा यहीं से शुरू होनी चाहिए। वेंस ने आगे लिखा, मैं अपने देश को लेकर अभी भी आशान्वित हूं। जो लोग बहुत नाराज हैं और कहना चाहते हैं कि मैंने तो पहले ही कहा था, आप सही हैं, आपने वाकई हमें पहले ही बता दिया था। वेंस ने आगे लिखा- अपनी इस ऊर्जा का इस्तेमाल ऐसे रिपब्लिकन नेताओं को चुनने में करें, जिनकी सोच आपसे मेल खाती हो। जो लोग नतीजों से नाराज हैं और उन्हें होना भी चाहिए। वे अपनी इस नाराजगी को एक दिशा दें और अपने देश को बचाने के काम में फिर से जुट जाएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!