Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
यहां लगता है प्रवासी पक्षियों का मेला, Flamingo हैं खास आकर्षण!

यहां लगता है प्रवासी पक्षियों का मेला, Flamingo हैं खास आकर्षण!

लिस्बन। गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भीड़ वाली जगहों से दूर किसी खास और आकर्षक प्राकृतिक स्थल पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत रोमांचक अनुभव दे सकती है। यह जगह ना केवल एकांत की तरह है, बल्कि आपको के बहुत ही बढ़िया एडवेंचर का अहसास भी कर सकती है। पुर्तगाल का रिया फोर्मोसा बहुत बड़ा नेशनल पार्क है जो अपनी गुलाबी झीलों के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां लोग काफी कम आते हैं। पुर्तगाल के मशहूर बीचों से कुछ दूर 20 हजार हेक्टेयर में फैले इस पार्क में लैगून और खारे पानी के दलदल भी हैं। जहां पर कई जानवर और प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं जो नेचर लवर्स के लिए आदर्श एडवेंचर ट्रेवल बनाते हैं। इसलिए इस पार्क में बहुत कम लोग आते हैं क्योंकि यहां आसपास के मशहूर बीचों में लोग ज्यादा आते हैं।

कई लोगों को दावा है कि यह एक प्राइवेट आइलैंड में आने जैसे अनुभव होता है।लेकिन इस पार्क का सबसे बढ़िया आकर्षण यहां का वन्य जीवन है। यहां प्रवासी पक्षियों की खासी संख्या देखी जाती हैं जो यहां की झीलों और लैगून में यहां वहां घूमते पाए जाते हैं। इनमें भी फ्लेमिंगो यहां के सबसे बड़े आकर्षण बताए जाते हैं। जबकि कई लोगों को तो यह पता भी नहीं है कि यहां फ्लेमिंगो पक्षी दिखते भी हैं। लेकिन इस नेशनल पार्क की सबसे बड़ी खासियत खारे पानी के दलदल और लैगून के बीच में कई सारी झीलें हैं जो अपने गुलाबी रंग की वजह से खासा आकर्षित करती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!