Dark Mode
  • Thursday, 29 October 2026
Virat के नाम है ये अनौखा रिकार्ड

Virat के नाम है ये अनौखा रिकार्ड

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण रन मशीन के नाम से जाने जाते हैं पर उनके नाम पर गेंदबाजी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा रिकार्ड दर्ज है जिससे काफी कम लोग जानते हैं। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना कोई वैध गेंद फेंके अर्थात शून्य गेंद पर विकेट हासिल करने का है। ये क्रिकेट इतिहास में आज भी एक दुर्लभ रिकार्ड माना जाता है। शून्य गेंद उसे कहा जाता है जो नियमतः वैध नहीं होती। यदि कोई गेंदबाज अपने ओवर की शुरुआत में ही वाइड या नो-बॉल जैसी अवैध गेंद फेंकता है, तो उस गेंद को ओवर की वैध गेंदों में नहीं गिना जाता। सामान्यतः ऐसी अवैध गेंद पर कोई खास घटना नहीं घटती और खेल एक अतिरिक्त रन के साथ जारी रहता है, लेकिन यदि इसी अवैध गेंद पर बल्लेबाज किसी कारणवश आउट हो जाए जैसे कि रन आउट, स्टंप आउट या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड – तो गेंदबाज को बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट मिल जाता है। यह क्रिकेट नियमों के तहत एक अत्यंत अनूठा और अप्रत्याशित वाकया होता है, जो खेल की अनिश्चितता को उजागर करता है।


विराट के ऐसी ही गेंद पर विकेट लेने की यह ऐतिहासिक घटना साल 2011 की है। तब भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैनचेस्टर में खेले गए एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबको विराट को गेंदबाजी सौंप दी। विराट जब अपने ओवर की पहली गेंद फेंकने आए, तो सामने थे इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज केविन पीटरसन। विराट ने लेग साइड पर एक वाइड गेंद डाली। पीटरसन उस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपनी क्रीज से काफी आगे निकल आए, लेकिन गेंद को छू नहीं पाए। ऐसे में धोनी ने तेजी से बेल्स दीं और पीटरसन स्टंप आउट हो स्तब्ध रह गए।अंपायर ने उस गेंद को वाइड करार दिया, जिसका अर्थ था कि ओवर की वैध गेंदों की गिनती अभी तक शुरू नहीं हुई थी। हालांकि, स्टंपिंग के रूप में भारत को एक वैध विकेट मिल चुका था। इस प्रकार, विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला विकेट बिना कोई वैध गेंद फेंके ही दर्ज हो गया।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!