Dark Mode
  • Friday, 30 October 2026
Gambhir को कोच बनाना चाहती हैं कई आईपीएल टीमें

Gambhir को कोच बनाना चाहती हैं कई आईपीएल टीमें

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल समाप्त होने में अभी करीब एक साल बचा है फिर भी उन्हें कई आईपीएल टीमों से कोच बनने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। गंभीर का कार्यकाल साल 2027 एकदिवसीय विश्व कप तक हालांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) उसे बढ़ाकर 2028 ओलंपिक तक कर सकता है। इसके बाद भी कई आईपीएल टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। इसस गंभीर के कोच के तौर बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।


ये भी कहा जा रहा है कि कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी अभी से गंभीर के संपर्क में हैं। इसका मुख्य कारण उनका आईपीएल में कोच के तौर पर काफी अच्छा कोचिंग रिकॉर्ड रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगातार दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर के रूप में उन्होंने टीम को तीसरी बार आईपीएल विजेता बनाया। यहां तक कि अपनी कप्तानी में भी गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार प्रतिष्ठित ट्रॉफी दिलाई थी, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सूझबूझ साबित हुई है। इन्हीं शानदार सफलताओं के कारण आईपीएल 2028 के लिए टीमें अभी से ही उन्हें अपने खेमे में करने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं।


उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) भी एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी देना चाहती है। यह दिखाता है कि केकेआर उन्हें भविष्य में भी अपने साथ बनाए रखना चाहती है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स ने भी उनसे भविष्य की भूमिकाओं को लेकर बातचीत की है। गौरतलब है कि गंभीर कोच के तौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में खासे सफल रहे हैं, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप और एशिया कप जीता था। इससे उनके रणनीतिक कौशल और टीम प्रबंधन की क्षमता दिखी है। उनके अब तक के कार्यकाल में भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!