Dark Mode
लहार के कांग्रेस नेता डॉ. तिवारी भाजपा में विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष हुए शामिल

लहार के कांग्रेस नेता डॉ. तिवारी भाजपा में विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष हुए शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भिंड जिले की लहार विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. विनोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर डॉ. तिवारी का स्वागत किया। 

 

भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले डॉ. विनोद तिवारी वर्ष 1978 से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। वे कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही कांग्रेस जिला भिंड के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!