Mandhana and Shafali साल में 1000 रनों की साझेदारी पूरी करने वाली पहली जोड़ी बनी
मुम्बई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और आक्रामक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। मंधाना और शैफाली की सलामी जोड़ी एक कैलेंडर वर्ष में 1000 साझेदारी रन पूरे करने वाली पहली जोड़ी बन गयी है। इस मैच में इस जोड़ी ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 103 रनों के लक्ष्य को मेजबान टीम ने केल 8.5 ओवर में ही एक विकेट पर हासिल कर लिया। शैफाली ने 25 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन जबकि मंधाना ने 25 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों सहित 45 रन बनाये।
मंधाना और शैफाली की जोड़ी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष (2026) में किसी भी विकेट के लिए 1000 से अधिक साझेदारी रन (1083 रन) बनाने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह कारनामा इस साल खेली गई 23 टी20 टी20 पारियों में किया। इससे पहले, एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक साझेदारी रनों का रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा और तीर्थ सतीश के नाम था, जिन्होंने 2025 में 21 पारियों में 943 रन जोड़े थे। इसके अतिरिक्त, मौजूदा साल में यह नौवीं बार है जब इस जोड़ी ने पचास या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है, जो महिला टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा पचास प्लस साझेदारियों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग की यास्मीन दासवानी और नताशा माइल्स ने 2026 में आठ बार पचास से अधिक रनों की साझेदारी की थी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!