Nikki Prasad करियर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी
मुम्बई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा खिलाड़ी निकी प्रसाद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में एक बड़ी उपलल्धि हासिल की है। निकी ने अपने कैरियर की पहली दो गेंदों में ही दो विकेट लेकर एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम की है। निकी ने अपने अपने डेब्यू मैच में ही पहली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। इससे वह विराट कोहली और अजीत अगरकर जैसे खिलाड़ियों की विशेष सूची में शामिल हो गई हैं। डेब्यू मुकाबले में निकी ने अपनी पहली ही गेंद पर बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो को 34 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद दूसरी ही गेंद पर न्याशा ग्वानजुरा को एलबीडब्ल्यू किया। यह भारतीय क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों) में पहली बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने अपने करियर की पहली दो गेंदों पर ही दो विकेट लिए हों। निकी के पास हैट्रिक का अवसर था पर वह उसे हासिल करने में विफल रही।
इसके साथ ही, निकी टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इस विशिष्ट क्लब में अब उनका नाम अजीत अगरकर, प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली जैसे भारतीय पुरुष दिग्गजों के साथ जुड़ गया है। गौरतलब है कि अगरकर ने साल 2006 में अपने टी20 डेब्यू मैच में हर्षल गिब्स को पहली गेंद पर आउट किया था, जबकि प्रज्ञान ओझा ने साल 2009 में शाकिब अल हसन का विकेट अपनी पहली टी20 गेंद पर लिया था। विराट कोहली का नाम भी इस सूची में अनोखे तरीके से शामिल है; 2011 में जब उन्हें पहली बार गेंद थमाई गई, तो उन्होंने वाइड गेंद पर केविन पीटरसन को स्टंप आउट कराया था, जो बिना कोई लीगल गेंद डाले विकेट लेने का एक दुर्लभ उदाहरण है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!