President Putin ने दुनिया को दिखाई अपनी नौसेना की ताकत
- इस साल 30 नए युद्धपोतों को शामिल करने का ऐलान
मास्को। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी नौसेना की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने नौसेना के महाविनाशक युद्धपोतों और परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही ऐलान किया कि इस साल 30 नए युद्धपोतों को शामिल किया जाएगा। रूसी युद्धपोतों की इस वार्षिक परेड के दौरान अफ्रीकी देशों के नेता भी मौजूद थे। रूस के नेवी डे मौके पर आयोजित वार्षिक परेड में 45 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया। रूस ने परेड फिनलैंड की खाड़ी और सेंट पीटर्सबर्ग में नेवा नदी पर आयोजित किया गया। इसके अलावा रूसी जमीन पर 3000 नौसैनिकों ने परेड में हिस्सा लिया। पुतिन के साथ परेड में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और नेवी चीफ एडमिरल निकोलाई येवमेनोव भी हिस्सा लिया। पुतिन ने कहा कि आज रूस पूरे आत्मविश्वास के साथ हमारी राष्ट्रीय समुद्री नीति की चुनौती का क्रियान्वयन कर रहा है।
पुतिन ने कहा कि देश सतत तरीके से हमारी नौसेना की क्षमता को बढ़ा रहा है। इस साल अकेले 30 नए युद्धपोतों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में यूक्रेन में चल रहे विशेष सैन्य अभियान का कोई जिक्र नहीं किया। परेड के दौरान अफ्रीकी देशों के 4 राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे। इसके अलावा 5 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। रूस ने यह शक्ति प्रदर्शन उस समय पर किया है, जब यूक्रेन में चल रहा युद्ध दूसरे साल में प्रवेश कर गया है। वहीं रूस की सेना ने रविवार को मास्को के पास यूक्रेन के 3 ड्रोन को मार गिराया था। यूक्रेन युद्ध में रूस की नौसेना ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। रूस ने युद्धपोतों और सबमरीन से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइलों की मदद से यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!