Dark Mode
  • Wednesday, 11 February 2026
Taliban का नया फरमान, अफगानिस्तान में अब घरों में नहीं होंगी खिड़कियां

Taliban का नया फरमान, अफगानिस्तान में अब घरों में नहीं होंगी खिड़कियां

सर्वोच्च नेता का आदेश-महिलाओं को देखने से हो सकती अश्लील हरकतें

काबुल। अफगानिस्तान में महिलाओं के हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों का आस थी कि यहां हालात बदलेंगे और महिलाओं को उनके अधिकारी मिलेंगे लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ एक नया कानून बना दिया गया है। नए कानून में घरों में खिड़कियां नहीं होनी चाहिए। महिलाएं बाहर न देखें इस लिए यह कानून बनाया है। तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की झलक मिलने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट कहा कि नई इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि महिलाओं को किचन में काम करते हुए, बरामदे में आते-जाते या कुएं से पानी लेते हुए देखने से अश्लील हरकतें हो सकती हैं। तालिबान सरकार के मुताबिक म्यूनिसिपल अधिकारी और अन्य संबंधित विभाग नए बन रहे घरों पर नजर रखेंगे। उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि इन घरों में पड़ासियों के घर की तरफ खिड़की या झरोखा न खुला हो।

अगर किसी घर में पहले से पड़ोसी के घर की तरफ खिड़की खुली है तो इसके लिए उसे इंतजाम करने होंगे। मकान मालिक को या तो खिड़की तरफ दीवार बनानी होगी या फिर कुछ ऐसा इंतजाम करना होगा, जिससे पड़ोसी उस जगह से घर में न देख सके। न तो महिलाओं को बाहर से कोई देख पाए और न ही वो किसी बाहरी आदमी को देख पाएं। गौरतलब है कि अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही तालिबान सरकार महिलाओं के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा रही है। यहां तक कि उन्हें नौकरियां करने की भी इजाजत नहीं है। महिलाओं के लिए तालिबान की नीतियों पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी नाखुशी जताई है। लड़कियों और महिलाओं के लिए प्राथमिक शिक्षा पर बैन लगा दिया है। उनके पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों तक जाने पर भी रोक है। यहां तक कि महिलाओं पर सार्वजनिक रूप से गाना सुनाना भी बैन है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!