Dark Mode
  • Monday, 02 November 2026
नेटफ्लिक्स फिल्म Bhakshak का टीजर लांच

नेटफ्लिक्स फिल्म Bhakshak का टीजर लांच

शेल्टर होम की बच्चियों की हकीकत पर आधारित है कहानी

मुंबई। नेटफ्लिक्स फिल्म भक्षक का टीजर आ गया है। इस फिल्म की कहानी शेल्टर होम की बच्चियों के साथ हुई रियल घटना पर आधारित है। फिल्म में भूमि एक जर्नलिस्ट का रोल कर रही हैं, जो एक शेल्टर होम में बच्चियों के साथ हो रही घिनौनी हरकत से पर्दा उठाने जा रही है। भक्षक में भूमि के साथ संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई तम्हानकर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने टीजर में फिल्म की कहानी से जुड़ा ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है, मगर इसे देखते ही आपको एक रियल घटना याद आ जाएगी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 2018 में बिहार के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने बिहार सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें जिक्र किया गया था कि मुजफ्फरनगर शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों का शोषण हो रहा है। इस मामले में हुई एक मेडिकल जांच में, मुजफ्फरपुर बालिका गृह में रहने वाली 42 लड़कियों में से 34 के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई थी।केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

उसके साथ 18 अन्य लोगों को गंभीर आरोपों में सजा मिली। इस मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। भक्षक के टीजर में ये नहीं कहा गया है कि ये फिल्म इसी मामले पर आधारित है। लेकिन जिस तरह कहानी में जगह का नाम मुजफ्फरपुर से मिलता जुलता मुनव्वरपुर है और एक सोशल ऑडिट रिपोर्ट का जिक्र है, उससे सीधा शेल्टर होम केस याद आता है। टीजर में शो को सत्य घटनाओं से प्रेरित जरूर बताया गया है। भक्षक के टीजर के साथ ये भी जानकारी शेयर की गई कि ये फिल्म 9 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट भक्षक को प्रोड्यूस कर रही है और पुलकित ने इसे डायरेक्ट किया है। भक्षक में भूमि का जर्नलिस्ट अवतार पूरी इंटेंसिटी से केस की जड़ खोदने में लगा दिख रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!