Dark Mode
महीनों बाद सार्वजनिक हुईं वेनेजुएला की विपक्षी नेता Maria Machado, नोबेल पुरस्कार लेने पहुंचीं नॉर्वे

महीनों बाद सार्वजनिक हुईं वेनेजुएला की विपक्षी नेता Maria Machado, नोबेल पुरस्कार लेने पहुंचीं नॉर्वे

मचाडो गुप्त यात्रा पर ओस्लो पहुंचीं

ओस्लो। वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो महीनों की चुप्पी और सार्वजनिक जीवन से दूरी के बाद पहली बार नॉर्वे में नजर आईं, जहां वे अपना नोबेल शांति पुरस्कार लेने के लिए गुप्त यात्रा पर पहुंचीं। 58 वर्षीय मचाडो जनवरी से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखी थीं, ऐसे में ओस्लो में उनकी उपस्थिति वैश्विक और वेनेजुएला की राजनीति दोनों में बड़ा संकेत मानी जा रही है। देर रात ओस्लो के ग्रैंड होटल की बालकनी पर मचाडो ने समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके समर्थक बड़ी संख्या में होटल के बाहर एकत्र हुए थे। मचाडो को देखकर लोग भावुक हो उठे, वहीं मचाडो भी भीड़ को हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देते हुए भावुक दिखीं।

उन्होंने समर्थकों के साथ गीत भी गाए। इस यात्रा से जुड़ा सबसे बड़ा पहलू यह है कि वेनेजुएला सरकार ने उन पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखा था और चेतावनी दी थी कि विदेश यात्रा करने पर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। इसके बावजूद मचाडो ने जोखिम उठाते हुए नॉर्वे जाने का फैसला लिया। एक बयान में उन्होंने कहा कि वे “पूरी तरह जानती हैं कि वह क्या जोखिम उठा रही हैं,” लेकिन लोकतांत्रिक संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी यह उपस्थिति वेनेजुएला की विपक्ष के लिए एक नया मनोबल पैदा करेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!