Dark Mode
  • Saturday, 08 August 2026
Mumbai Indians की कप्तानी संभालने के बाद पहली बार जिम में नजर आये हार्दिक

Mumbai Indians की कप्तानी संभालने के बाद पहली बार जिम में नजर आये हार्दिक

मुम्बई। मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद हार्दिक पंड्या पहली बार जिम में नजर आये। इसका एक वीडियो भी पांड्या ने साझा किया है। मुम्बई टीक ने आईपीएल के अगले सत्र के लिए अभी से अभ्यास शुरु कर दिया है। पंड्या की नजरें इस बार अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाना है। पंड्या जब से मुम्बई के नये कप्तान बने हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के साथ चर्चा में बने हुए हैं। रोहित की जगह पंड्या को मुम्बई का कप्तान बनाने के कारण प्रशंसकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

कुछेक ने इसे भविष्य के लिए साहसिक कदम बताया तो कइयों ने इसपर नाराजगी जतायी है। हालांकि पांड्या इन चर्चाओं से परेशान नहीं हैं। हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद जिम में अभ्यास का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर साझा किया है। पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी एक तरह की उनके लिए घर वापसी तरह ही है। उन्होंने 2015 में फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में पदार्पण किया और कुछ ही समय में वह एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो गये थे। उनका ऑलराउंडर के तौर पर कौशल और आक्रामक खेल शैली मुंबई इंडियंस के खेल के तरीके से मिलता भी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!