Dark Mode
  • Monday, 26 October 2026
Harmanpreet महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं, मिताली को पीछे छोड़ा

Harmanpreet महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बनीं, मिताली को पीछे छोड़ा

वडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने के बाद शानदार शतक लगाकर मिताली राज का रिकार्ड तोड़ा है। हरमनप्रीत ने ये शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में लगाया है। हरमनप्रीत अपनी इस पारी के साथ ही भारतीय महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गयी हैं। हरमनप्रीत ने इस मैच में केवल 101 गेंदों पर ही शतक लगाया। वह 121 गेंदों पर 126 रन बनाकर पेवेलियन लौटीं। इससे साफ है कि कप्तानी का दबाव समाप्त होने से उनकी बल्लेबाज पहले के रंग में आ गयी है।


इस शतकीय पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का आठवां शतक है। इस उपलब्धि के साथ ही हरमनप्रीत ने भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7 शतक हैं। अब भारत की ओर से महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्मृति मंधाना 14 शतकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि हरमनप्रीत अब 8 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं मिताली तीसरे स्थान पर आ गई हैं। हरमनप्रीत की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।वहीं इससे पहले खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भी हरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन कर 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!