Deepti ने बनाये दो बड़े रिकार्ड, तेंदुलकर और प्रभाकर के क्लब में शामिल
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में अपनी शतकीय पारी के साथ ही दो-दो रिकार्ड बनाये हैं। इस मैच में दीप्ति ने नाबाद 106 रन बनाने के साथ ही अपना दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही दीप्ति छठे नंबर पर शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इसके साथ ही दीप्ति महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के साथह ही एक बेहद खास क्लब में भी पहुंच गयी हैं।
दीप्ति महिला और पुरुष क्रिकेटरों में भारत की तीसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिसने वनडे में 150 से अधिक विकेट लेने के साथ-साथ कम से कम दो शतक लगाये हैं। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो, क्रिकेट इतिहास में दो भारतीय खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर के नाम एकदिवसीयमें 154 विकेट और रिकॉर्ड 49 शतक दर्ज हैं। वहीं, पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर ने अपने करियर में 157 विकेट और 2 शतक लगाए थे। वहीं अब दीप्ति शर्मा के नाम एकदिवसीय में 2 शतकों के साथ ही 171 विकेट हो गये हैं, ये उनकी असाधारण ऑलराउंड क्षमता को दिखाता है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!