Ishan Kishan न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले से भी बाहर हुए
वैलिंटन। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिट नहीं होने के कारण मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच से से भी बाहर हो गये हैं। ईशान का इस प्रकार बाहर होना भारतीय टीम के लिए करारा झटका है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कहा है कि ईशान अभी तक अपनी दाहिनी जांघ में लगी हल्की चोट से नहीं उबरे हैं। यह चोट उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 अंतररष्ट्रीय मैच में लगी थी। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि ईशान चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं पर वह अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसी कारण से वह वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच से बाहर रहेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान के उबरने की प्रक्रिया पर नजर बनाये हुए है।
ईशान के बाहर रहने के कारण ही दूसरे टी20 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। वैभव हालांकि असफल रहे थे और 4 रन ही बना पाये थे पर माना जो रहा है कि टीम प्रबंधन तीसरे टी20 मैच में भी वैभव को एक और अवसर दे सकता है। ईशान के विकल्प के तौर पर हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र भी तीसरे टी20 मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे। गौरतलब है कि ईशान की चोट के बावजूद, भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की शानदार पारी से जीत हासिल की थी। इससे भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!