ईशान के चोटिल होने से Vaibhav को मिल सकता है अवसर, भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20
क्राइस्टचर्च। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने के कारण मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से तकरीबन बाहर हो गये हैं। ईशान की जांघ के ऊपरी हिस्से (ग्रोइन) में खिंचाव आया है। इसी को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी बताया है। उन्होंने बताया कि पहले मैच के दौरान भी ईशान को परेशानी महसूस हो रही थी, जिसके चलते उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर भेजा गया था।
कोटक ने कहा कि किसी भी जोखिम से बचाने के लिए ईशान को दूसरे मैच में आराम दिया जाएगा और ऐसे में उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है। इसके बाद से ही वैभव के प्रशंसकों में उत्साह की लहर है। मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले कहा था कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के टीम में होने के कारण वैभव को अपनी बारी का थोड़ा इंतजार करना होगा पर अब ईशान के चोटिल वैभव को अवसर मिलना तय हो गया है। सीरीज का दूसरा मैच 24 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसमें भारतीय टीम अपनी बढ़त को 2-0 करने उतरेगी। वैभव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक आठ टी-20 मैच खेले हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने दो शानदार अर्धशतक जमाकर अपनी प्रतिभा दिखायी थी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!