एशियाई खेलों की पदक विजेता Seema Kumari की एथलीट अमन से हुई सगाई
नगोया। हाल ही में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता एथलीट सीमा कुमारी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सीमा की सगाई साथी एथलीट अमन के साथ हुई है। सीमा ने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को ये जानकारी दी। जिसके बाद उनके प्रशंसकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देना शुरु कर दिया। गौरतलब है कि सीमा के मंगेतर अमन कुमार भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं। वर्तमान में वह धर्मशाला स्थित फोरेंसिक विभाग में सहायक वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। सीमा और अमन की पहली मुलाकात एक दशक पहले एक खेल प्रतियोगिता के दौरान हुई थी और तभी से वे एक-दूसरे के साथ हैं। इस युगल ने तय किया है कि वे 2028 ओलंपिक खेलों के बाद ही शादी के बंधन में बंधेंगे, ताकि वे अपने-अपने खेल करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें। सीमा कुमारी ने हाल ही में जापान में महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में 32:50.05 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता था, जिससे भारत ने इस स्पर्धा में 16 साल के सूखे को खत्म किया।
सीमा कुमारी ने इससे पहले साल 2024 में हांगकांग में आयोजित 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भी 10 हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता। विश्व एथलेटिक्स रिकॉर्ड में उनका नाम चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन और एशियन यूथ ओलंपिक की रजत पदक विजेता के रूप में भी दर्ज है। एशियाड से पहले, सीमा ने इस साल 10 हजार मीटर में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 32:02.43 दर्ज किया था, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!