Dark Mode
  • Thursday, 12 February 2026
भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में रहेंगे जीत के प्रबल दावेदार : Ashwin

भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में रहेंगे जीत के प्रबल दावेदार : Ashwin

नई दिल्ली। अनुभवी स्पिनर स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने की सबसे अधिक उम्मीदें हैं। अश्विन ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के हालांकि कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस टूर्नोंमेंट पर से बाहर हैं पर इसके बाद भी उसकी संभावनाएं कम नहीं आंकी जा सकती हैं। इसका कारण है कि कंगारु टीम बड़े टूर्नामेंटों में लय हासिल कर लेती है। चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरु होगी। वहीं भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। अश्विन ने कहा, ‘भारतीय टीम को दुबई में रहने वाले भारतीय प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा। इससे अन्य टीमों को लगेगा कि वे भारतीय हालातों में ही खेल रहे हैं जिसका उन्हें नुकसान होगा। अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए त्रिकोणीय टूर्नामेंट में खेलना चाहिए था। अभी भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है। अश्विन ने सवाल किया, ‘इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की तैयारी पर्याप्त होगी? क्या हमें त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलनी चाहिए थी? पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान की परिस्थितियों में खेल रहे हैं, जिससे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में अधिक सहायता मिलेगी। वहीं भारतीय टीम केवल इंग्लैंड के खिलाफ खेलकर यहां पहुंचेगी। अश्विन ने कहा कि इस बार ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी के बाहर रहने के बाद भी न्यूजीलैंड भारत के लिए परेशानी खड़ी करेगा। उन्होंने कहा, ‘भारत के बाद, न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे मजबूत टीमों में से एक है। 

साउदी और बोल्ट जैसे खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं इसलिए उनके गेंदबाजी आक्रमण को कमजोर माना जा रहा है। मैट हेनरी के साथ टीम में कौन होगा ये देखन होगा। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के पास माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के साथ एक अनुभवी स्पिन आक्रमण है। यह देखना होगा कि कप्तान मिचेल सेंटनर अपने संसाधनों को किस तरह से इस्तेमाल करते है। न्यूजीलैंड निश्चित रूप से एक मजबूत टीम है। वे भारत को चुनौती देने वालों में से एक हैं। अश्विन ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया हमेशा ही एक मजबूत टीम रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ शानदार है। स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम की कप्तानी करेंगे। उसके पास ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल और लाबुशेन जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। उसके हालांकि तेज गेंदबाज और नियमित कप्तान पैट कमिंस ओर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड व मिचेल मार्श की कमी खलेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!